
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में आज सोमवार को नगर पालिका बस्ती से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा खरे ने समर्थकों के साथ बस्ती सदर तहसील पहुंचकर किया नामांकन,बता दें कि आज भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका परिषद बस्ती से प्रत्याशी सीमा खरे ने आज अपने समर्थकों के साथ सदर तहसील पहुंच कर नामांकन किया ,नामांकन के बाद सीमा खरे ने कहा कि महिला सुरक्षा, सीवर लाइन तथा विकास के अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाऊंगी जनता ने मौका दिया तो नगरपालिका क्षेत्र में तमाम विकास के कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है ।बता दे बस्ती जिले में रविवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने नगरपालिका तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा सभासद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी,कल घोषणा हुई आज लोग नामांकन करने पहुंच रहे हैं जिसको लेकर सुबह से ही जिले में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है नामांकन स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस दौरान उनके साथ सांसद हरीश द्विवेदी ,बीजेपी जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ,बस्ती प्रभारी अशोक सिंह , गोरखपुर प्रभारी अजय सिंह गौतम , कुदरा ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे छात्र नेता का आकाश शुक्ला के साथ तमाम लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।