
बस्ती
डॉ प्रेम त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल (पुत्र रामदरश), निवासी ग्राम तिसाह, उम्र लगभग 26 वर्ष, शुक्रवार को राम जानकी मार्ग पर पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कलवारी की तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डॉ प्रेम त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल युवक को 108 की सहायता से उठवाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया।
सीएचसी कलवारी में मौजूद चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने डॉ प्रेम त्रिपाठी के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे अक्सर सड़क हादसों और आपात स्थितियों में घायलों की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचाते हैं।