
रिपोर्ट :-बब्लू
बस्ती जनपद 24 अप्रैल सोमवार को नामांकन प्रक्रिया की अंतिम दिन आम आदमी पार्टी प्रत्यासी रूप में सिद्धेश कुमार सिंह की पत्नी विनीत सिन्हा ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के रूप में नामांकन किया आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया की नगर पंचायत गायघाट से महेश सोनकर और नगर पंचायत रुधौली से सफीना खातून ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।
बताया कि कुल आठ अध्यक्ष एवं 75 सभासद पद के प्रत्यासी है उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोकेगे नामांकन प्रकिया पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों प्रत्याशियों समीक्षा बैठक,कचहरी के निकट हुई बैठक बुद्ध प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष ई0 इमरान लतीफ ने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ,पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं कहा कि भाजपा को आम आदमी पार्टी की ही चुनौती देने में सक्षम है।
समीक्षा बैठक में डॉक्टर संजय चौधरी, देवेन्द्र अम्बेडकर,संध्या राजभर ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए मुख्य रूप से चन्द्रभान कन्नौजिया,जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर राम सुभाष वर्मा,कुलदीप जायसवाल,के0पी0भारती,शेष नाथ चौधरी,फिरदौस अहमद,एहतराम अहमद,मनोज कुमार जायसवाल,रामयज्ञ निषाद,गुलाब,दिनेश गुप्ता, अय्यूब,अब्दुल फका,किशन चौधरी,अब्दुल अहमद,मोहित सिन्हा, रोहित सिन्हा, विवेक भाष्कर,गुलाब,अकबर अली,जिला सचिव अब्दुल कय्यूम,हाजी अजमत अली,एहसान सिद्दीकी, किरन कन्नौजिया,अद्द्या प्रसाद,दिनेश मिश्र,आदित्य पाण्डे,बहरैची,रामसजन के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।