.बस्ती/यूपी
लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बस्ती। लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मामला अमिलहा गांव के पास का है, जहां बस्ती की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आसपास तेज आवाज गूंज उठी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय राजू पुत्र फुर्तराम निवासी मालपुर (थाना कलवारी) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा। सूचना मिलते ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम त्रिपाठी तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।