
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के रूधौली नगर पंचायत से पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता प्रताप जायसवाल ने सोमवार को रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में सादगी से नामांकन किया। कहा कि उन्हें अवसर मिला तो रूधौली नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव रचनात्मक पहल करेंगी।
संगीता प्रताप जायसवाल के दौरान राजू पाण्डेय, मनोज सिंह, विजय तिवारी, पिकूं सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, बी.एन. पाण्डेय, अखिलेश सिंह, अंशु पंडित, अमर सोनी के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।