गए थे हरीभजन को ओटन लगे कपार,
नेता का स्वागत समारोह पत्रकारों के लिए रहा दुख:दाई,
संतकबीरनगर : का दिन का दिन पत्रकारों के लिए ठीक नहीं साबित हुआ जेबकतरो के हो गए शिकार, यह सब कुछ सपा कार्यालय के सामने व अंदर हुआ , कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर खलीलाबाद संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े रोहित पांडे जो 7 मार्च को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सपा पार्टी ज्वाइन किए थे जनपद में उनके प्रथम आगमन के दौरान स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ के बीच जेब कतरे भी समाजवादी पार्टी जिंदाबाद रोहित पांडे जिंदाबाद के नारा को बुलंद करते हुए अपने हाथों की सफाई का कमाल भी दिखा दिए और वह कमाल किसी राजनेता या व्यवसायी को नहीं अपितु समाचार संकलन करने के लिए दिनभर भटकते रहने वाले पत्रकार बंधुओ को निशाना बनाया, जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी के नेताओं के द्वारा रोहित पांडेय को सपा में शामिल होने को लेकर तरह-तरह के अपने-अपने विचार रखे जा रहे थे जिनका मूल उद्देश्य था की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करते हुए जनपद की तीनों सीट समाजवादी की झोली में डालने का दृढ़ संकल्पित हो रहे थे कि उसी बीच जेब कतरे भी अपने हाथ की सफाई में लग गए जिसका शिकार तीन-चार पत्रकार हुए, सामना टीवी व अभिजीत टाइम्स के संपादक पत्रकार शक्ति उर्फ़ बाबुल श्रीवास्तव का सपा कार्यालय पर कटा जेब!
जेब मे रखे नकदी 5500₹ पर जेबकतरो नें फेरा हाथ!
पत्रकार उपेंद्र मणि त्रिपाठी का डिग्री कॉलेज पर कटा जेब!
पर्स सहित 2500₹ की नकदी व उनके व्यक्तिगत डॉक्यूमेंट लेकर रफूचक्कर हुए अज्ञात जेबकतरे!
शहर कोतवाली खलीलाबाद , किसी ने ठीक ही कहा है कि गए थे हरि भजन को होटल लगे कपार पत्रकार भाई के द्वारा रोहित पांडे के सपा में शामिल होने का खबर कवरेज करने के लिए गए जहां वह खुद खबर बनाकर के रह गए,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट