आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सकारात्मक सोच व संस्कार युक्त छात्र ही लक्ष्य या की प्राप्ति करते हैं,
राकेश चौधरी
प्रबंधक आर एल एकेडमी चांदीडीहा संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 30 मार्च 2026 आर यल अकादमी में वार्षिक परिणाम दिवस (Annual Report Day) का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों एवं वर्षभर के श्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 16 के जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ब्रह्मा देव चौधरी उर्फ राजू, विद्यालय के, प्रबंधक श्री राकेश चौधरी एवं प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव चौधरी उर्फ राजू विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। प्रबंधक राकेश चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों को बनाए रखने की प्रेरणा दी।प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत अभिभावक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। । कक्षा 1 से कक्षा 11 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। जिसमें माधुरी प्रजापति कक्षा 11 खुशी कक्षा 9 प्रतिमा कक्षा 8 शालिनी चौधरी कक्षा 7 काजल गुप्ता कक्षा 6 सत्यम चौरसिया कक्षा 5 सार्थक पटेल कक्षा चार आर्य कक्षा 2 आसिफ कक्षा एक को सम्मानित किया गया नर्सरी के बच्चों को फ्री वेलकम कीट प्रदान की गयी जिसमें बैग, लंचबाक्स, पानी बोतल। इन सभी कार्यो का ध्येय बच्चो का पुनर्बलन करना है जिससे उनकी शिक्षा के प्रति स्वस्थ्य धारण बन सके।
प्री-प्राइमरी वर्गों के विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रहा। अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना की।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट