

बस्ती / कुरैश अहमद सिद्दीकी
प्रदेश की भाजपा सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगारी और भुखमरी से जनता आजिज आ चुकी है।
मुहम्मद नसीम खान
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आह्वान पर जिला अध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव की अध्यक्षता एवं विधान सभा अध्यक्ष मुहम्मद उमर के नेतृत्व में जिला बस्ती के रुधौली तहसील मुख्यालय पर उतर प्रदेश की निकम्मी सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने जम कर नारे बाजी की और वक्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था हत्या लूट बलात्कार महिला उत्पीड़न नौजवानों किसानों बुनकरों के शोषण पर जबर्दस्त हमला बोला।
बसपा छोड़ सपा में शामिल हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के करीबी माने जाने वाले मुहम्मद नसीम खान ने कहा कि करोना महामारी में लॉकडाउन के कारण समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता शोसल डिस्टेन्सिग का पालन कर रहे थे।
इसी लिए प्रदेश की तानाशाह सरकार ने मनमानी करके पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है।मगर अब इनके काले कारनामें को जनता तक पहुंचाने के लिए सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर चुके हैं।
श्री खान ने कहा कि करोना कॉल में केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों में जो गरीब मजदूर देश के अन्य राज्यों में नौकरी मजदूरी करके जीवन यापन करते थे आज उनके पास कोई भी रोजगार ना होने के कारण फाका और आत्महत्या करने पर मजबूर हो गये हैं।
श्री नसीम खान ने आगे कहा भाजपा के जंगल राज में घुटन से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है जिसका जवाब 2022 के विधान सभा चुनाव में जरूर देगी।