
- शंभूनाथ मेमोरियल हॉस्पिटल व नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुई विधिक साक्षरता शिविर
संतकबीरनगर: नवागत जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शंभूनाथ मेमोरियल हॉस्पिटल व नर्सिंग कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक महिला को कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानपूर्वक व गरिमापूर्ण वातावरण में कार्य करने का अधिकार है।
उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम जिसे संक्षेप में पोश एक्ट कहा जाता है, के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्राधिकरण की संरचना, उसके कार्य तथा उसके महत्त्व के बारे में चर्चा किया। प्री लिटिगेशन, लोक अदालत के बारे में बताते हुए नर्सिग के छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीके के बारे में बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने टोल फ्री नंबर 15100 तथा न्याय मार्ग एप के बारे में बताया। उन्होंने 22 फरवरी को ही.रा.डिग्री कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. चित्रसेन श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम से लाभान्वित होने के लिए नर्सिग के छात्र व छात्राओं को प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य रुप से प्रधानाचार्य प्रो.शॉल, स्तुति पीटर, नीतू चौरसिया, आशुतोष, शिवम व पीएलवी बलदेव तथा कालेज के छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।