भाजपा सरकार गिरफ्तार कर जनहित में हमारी उठने वाली हमारी आवाज को दबाना चाहती है।
पूर्व राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा सपा
बंदना चतुर्वेदी


लखनऊ /कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा बंदना चतुर्वेदी के नेतृत्व में सदर तहसील लखनऊ में देश प्रदेश में तेजी से बढते भर्षटाचार नफरत हत्या लूट बलात्कार और किसानों व्यापारियों गरीबों नौजवानों बुनकरों आसहायों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
श्रीमती बंदना चतुर्वेदी के नेतृत्व में हो रहे आंदोल के समय ही उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबर्दस्ती गिरफ्तार करके गाड़ियों में भरकर
अस्थाई जेल इको गार्डन ले गये जहां से अस्पताल ले जा कर जांच कराई जा रही है।निजी मुचलका पर छोड़ने की बात चल रही थी मगर खबर लिखे जाने तक कार्यकर्ताओं को छोड़ा नहीं गया था।
दूरभाष के माध्यम से श्रीमती चतुर्वेदी ने बताया कि योगी सरकार में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार बेहद शर्मनाक और निन्दनीय है।
उन्होंने कहा कि इस तानाशाह सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह ऊब चुकी है।
जिसका खमियाजा 2022 के विधान सभा चुनाव में इनको जरूर भुगतना पड़ेगा।
आगे श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में हत्या बलात्कार लूट भर्षटाचार महिला उत्पीड़न बिगड़ती कानून व्यवस्था से
जनता पूरी तरह आजिज आ चुकी और इस निकम्मी सरकार को सिरे से नकार चुकी है।