

पतेहपुर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के बिगड़े हालात बेरोजगार जनता दर दर भटकने पर मजबूर।
आबिद हसन
पूर्व विधायक सदर पतेहपुर
प्रदेश की भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगारी और भुखमरी चरम सीमा पर।
पूर्व जिला सचिव महिला सभा पतेहपुर
तरन्नुम प्रवीन (रेखा)
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आह्वान पर जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव के नेतृत्व में जिला की तीनों तहसील मुख्यालयों पर भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ सपाइयों ने जबर्दस्त आंदोलन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की और वक्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ जबर्दस्त हमला बोला।
समाजवादी पार्टी की पूर्व जिला सचिव महिला सभा पतेहपुर तरन्नुम प्रवीन ने दूरभाष के माध्यम से कहा कि
प्रदेश की तानाशाह सरकार में महिलाओं और बहन बेटियों की इज्ज़त आबरु बिलकुल सुरक्षित नहीं है।
हत्या बलात्कार उत्पीड़न जैसे रोजमर्रा के हालात को काबू करने में यूगी सरकार पूरी तरह फेल है।
आगे पूर्व सचिव ने कहा अब प्रदेश की जनता पूरी तरह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ हसरत भरी नजरों से देख रही है।
और पुनः 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार के लिए कमर कस चुकी है।