चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक

संतकबीरनगर: लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के पिता की शनिवार को देर रात्रि निधन हो जाने के कारण परिजन शोकाकुल हैं। वह लगभग 74 वर्ष के थे। बगैर किसी बीमारी के अचानक मृत्यु हो जाने से अधिवक्ता वर्ग के लोग काफी संख्या में रविवार को उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किए।
जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी व महामंत्री राम अवतार यादव ने कहा कि पिता का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सुनील कुमार पांडेय व संतोष कुमार ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। पूर्व शासकीय अधिवक्ता हेमंत कुमार ने कहा कि उनके पूज्य पिता जी के निधन से मन शोकाकुल है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ है।
वरिष्ठ अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव व वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि पिता का निधन जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति मानी जाती है, जिसे अक्सर एक मार्गदर्शक, संबल और सुरक्षा कवच के चले जाने के रूप में महसूस किया जाता है। हम उन्हें व्यक्तिगत रुप से जानते रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव व दिनेश चंद्र राय व ओमेंद्र राय ने कहा कि यह सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे। अधिवक्ता रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनका अद्भुत व्यक्तित्व और सेवाभावी कार्य सदैव याद किए जाएंगे। इस दौरान मुख्य रुप से समाजसेवी व अधिवक्ता विपिन राय, एडीआर भवन के कर्मचारी राम भवन चौधरी, विनय कुमार, जयशंकर यादव, मुलायम सिंह यादव, अधिवक्ता सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप प्रजापति, राम मिलन चौधरी, कैलाश चंद्र श्रीवास्तव, सभासद अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना पांडे, सुनील कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।