नाशिक = अब “हाउसवाइफ” शब्द केवल घरेलू ज़िम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह गया है । निजी व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना रही हैं और पुराने मिथकों को तोड़ रही हैं ।
रिलेक्सो डोमस्वेयर एलएलपी की फ्रेंचाइज़ी के माध्यम से कई गृहिणियां आज अपने सपनों को साकार कर रही हैं । कभी केवल घर तक सीमित मानी जाने वाली महिलाएं अब सफलतापूर्वक निजी व्यवसाय संभाल रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं ।
हाउसवाइफ की पहचान रखने वाली फातिमा इत्यादि जैसी महिलाएं मानती हैं कि रिलेक्सो डोमस्वेयर की फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर दिया है । उनके अनुसार, जो कभी केवल एक सपना था, वह आज एक जीवंत वास्तविकता बन चुका है ।
महिलाओं का कहना है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर गृहिणियां भी व्यवसाय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं । रिलेक्सो डोमस्वेयर एलएलपी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जिससे समाज में महिलाओं की भूमिका को नया आयाम मिल रहा है ।
उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 2004 से कार्यरत रिलेक्सो डोमस्वेयर एलएलपी हाई क्वालिटी हाउसहोल्ड इंसेक्टिसाइड्स और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के निर्माण में एक अग्रणी नाम है । कंपनी एफएमसीजी सेक्टर में निवेश और फ्रेंचाइज़ी के ज़रिए लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है ।
रिलेक्सो डोमस्वेयर एलएलपी के साथ जुड़कर कई महिलाएं आज एक सुरक्षित और रिवॉर्डिंग भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं ।
एफएमसीजी सेक्टर में बिज़नेस और निवेश के अवसर तलाशने वालों के लिए यह एक बेहतरीन मंच साबित हो रहा है ।