बस्ती यूपी।।
लाकडाउन के दौरान विद्यालयों की मनमानी आ रही सामने, स्कूल फीस जमा करने हेतु बना रहे दबाव।।

बस्ती । कोरोना वायरस के चलते एक तरफ जहां चारों ओर महामारी फैली हुई है, सभी लोगों की कमाई एकदम ठप पड़ गई है, वहीं स्कूल वालों का गोरख धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। जी हां बस्ती जनपद के कुछ प्रमुख विद्यालयों द्वारा फीस जमा करने को लेकर बराबर अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज दिया जा रहा है। कॉपी किताब तथा साथ ही अन्य कई प्रकार का चार्ज फीस में जोड़ कर लिया जा रहा है। ऐसे में अभिभावकों के सामने संकट खड़ा हो गया है कि वे बेचारे करें तो क्या करें। एक तरफ खाने के लाले पड़े हैं तो वहीं बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बरकरार है वह सोचने पर मजबूर हैं कि कहीं ऐसा ना हो कि फीस न जमा कर पाने पर बच्चे का पूरा साल ही बेकार चला जाए। तमाम विद्यालय वाले कॉपी किताब की लिस्ट के साथ कई प्रकार का चार्ज फीस में जोड़ कर उसकी बाकायदा सूची बनाकर अभिभावकों को ईमेल, व्हाट्सएप, मैसेज द्वारा भेज रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय वाले रजिस्ट्रेशन फीस, वार्षिक कम्पोजिट फीस, परीक्षा शुल्क , प्रास्पेक्टस चार्ज, परिचय पत्र शुल्क, काशन मनी तथा स्कूल फीस इन सबकी पूरी लंबी चौड़ी लिस्ट बना कर भेज रहे हैं। ऐसे में अभिभावक बहुत ही परेशान हो रहे हैं, उनका कहना है कि ऐसी विषम परस्थिति में स्कूल वालों को केवल ट्यूशन फीस लेकर ही बच्चों को पढ़ाना चाहिए ना कि अभिभावकों पर एक साथ इतना बोझ डाल दें।
बस्ती में कुछ समाजसेवियों का कहना है कि फीस के अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई ना रोकी जाय। बल्कि अगर विद्यालय को फीस लेना ही है तो महामारी के चलते कम से कम जो हो वही उतना अभिभावकों से लें, उनका यह योगदान भी इस महामारी में योगदान ही माना जाएगा। अब आगे देखना है शासन प्रशासन क्या निर्णय लेता है
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती