
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के दौरान ट्रेन शूरू करने पर चारो तरफ हुई आलोचना के बाद भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 जून तक नियमित ट्रेनें चलाने पर रोक लगा दी है। साथ ही बुक किए गए सभी टिकट 30 जून तक कैंसिल कर दिए हैं। अभी कोई नया रिजर्वेंशन नहीं लिया जाएगा। रेलवे के अनुसार फिलहाल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों (Shramik Special Trains) और स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलती रहेंगी।
भारतीय रेलवे ने कहा है कि जिन यात्रियों के टिकट कैंसिल किए गए हैं उन्हें आईआरसीटीसी की ओर से जल्द ही रिफंड कर दिया जाएगा
बता दे कि आईआरसीटीसी में 14 अप्रैल तक टिकटों का रिजर्वेशन किया जा रहा था। 22 मार्च से पहले भी लाखों लोगों ने ऑनलाइन और काउंटर के जरिए टिकट खरीदे थे। हालांकि, लॉकडाउन के ऐलान के बाद ट्रेनें बंद हो गई और यात्रियों का पैसा अटक गया। अब इन सभी टिकटों को रिफंड किया जाएगा। जिन लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण के कारण ट्रेन में यात्रा की परमिशन नहीं मिलेगी। उनके टिकट का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा