एक साथ तीन पालियों में परीक्षा कैसे होगा ? – शिव शंकर गौड़!
गोरखपुर व्यूरों :-पूरे देश मे कोरोना वायरस 19 महामारी बीमारी भीषण रूप से फैली है जिसे रोकने के लिए केंद्र सरकार लॉक डाउन लगा रखी है परंतु जनता की हित मे कार्य करने के बजाए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री श्री दिनेश शर्मा जी के बेतुके फ़रमान के कारण लाखों छात्र व छात्राओं का भविष्य अधर में लगा हुआ है एक साथ तीन तीन पालियों में कैसे कोई छात्र पेपर दे पाएगा,यह मानसिक शोषण है जिस प्रकार कोरोना से हर एक भारतवासी जीवन को रास्ते पर लाने के लिए सरकार के हर निणर्य में छात्र बढ़ चढ़ के साथ है परंतु उनका ही शोषण में प्रदेश के शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है! जिसमें समाजवादी छात्र सभा पुनरूप से इस निर्णय का विरोध करती है! छात्रों के हित मे निर्णय लेने के बजाए सरकार अगर उनका मानसिक शोषण करेगी तो यह स्वीकार नही होगा ! छात्रनेता व प्रदेश सचिव समाजवादी छात्रसभा के शिव शंकर गोंड़ ने कहा कि सरकार छात्र के हित मे कार्य करें तो हम पूरी तरह से स्वागत करेगें लेकिन उनकी मानसिक शोषण किसी कीमत पर नही होने देगें और सरकार एवं शिक्षा मंत्री को यह सुनिचित करना होगा कि छात्रों पर परीक्षा में कोई मानसिक दवाब न बनें और यह सरकार का कर्तव्य भी है!