गोरखपुर एसटीएफ टीम के इमरान खां ने बढा़या खाकी का मान पुलिस के वीरता पुरस्कार (गैलैंट्री अवार्ड )से सम्मानित किया गया

गोरखपुर
इमरान खां पुत्र श्री हाजी हबीबुल्लाह खां को 79 वें स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर लखनऊ पुलिस मुख्यालय पर वीरता पुरस्कार (गैलैंट्री अवार्ड )से पुलिस सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। हमें गर्व है आपने भाई ने पूरे भारत वर्ष में अपने परिवार और अपने जिले संत कबीर नगर, खालीलाबाद,और मुहल्ला बिधियानी का नाम रोशन किया ।
क्या होता है गैलेंट्री अवार्ड यह भी जानिए
यह गैलेंट्री मेडल उन पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन में असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन किया हो। यह पुरस्कार न केवल व्यक्तिगत बहादुरी का प्रतीक है, बल्कि पूरे पुलिस बल की कार्यकुशलता और समर्पण को भी दर्शाता है।