बस्ती यूपी।।
धारा 144 के उल्लंघन में 10 पर कार्रवाई

बस्ती। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर गिरीश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कोरोना वायरस की महामारी फैलने से रोकने हेतु जनपद मे लागू धारा 144 दप्रसं के उलंघन करने के आरोप में हॉट- स्पॉट एरिया में टहल रही सात महिलाओं तारा बेगम निवासी रहमतगंज माली टोला, साइमा निवासी रहमतगंज माली टोला, आविदा निवासी बेलवाडाडी, अफसर जान निवासी मिल्लतनगर, कलावती निवासी बेलवाडाडी, रीना राज निवासी टाउनक्लब बभनगाँवा, जाकरीन उषा निवासी टाउनक्लब बभनगाँवा सभी थाना कोतवाली जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मुअसं 172 /2020 धारा 188] 269 आईपीसी के तहत पंजीकृत किया गया तथा मो शमीम पुत्र मुनीर अहमद निवासी रहमतगंज बेलवाडांडी, मुनौवर अली पुत्र लियाकत अली निवासी रफीक नगर बेलवाडाडी, देवेश पुत्र रामकरन मौर्या निवासी संग्रामपुर श्रीपालपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को हॉट स्पॉट एरिया से गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मुअसं 173/ 2020 धारा 188]269 आईपीसी के तहत पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।