08 जोन में बांटकर कक्षा व विषय वार पहुंचाई जाएगी पुस्तकें!

गोरखपुर व्यूरों। आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन होम डिलीवरी व फेसबुक के जरिए घर-घर होम डिलीवरी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जिसकी चर्चा पीएमओ ऑफिस तक हुई है! अब जनपद में कोई बच्चा शिक्षा दीक्षा से वंचित न रह जाए इसलिए जनपद को 8 जाग्रफी जोन में बांटकर ऑनलाइन बच्चों के घर-घर पुस्तक एवं स्टेशनरी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो सदर तहसील प्रशासन पूरी तरीके से इस कार्य के लिए मुस्तैद है !सदर सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने डीआईओएस, डिस्ट्रीब्यूटर, प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर रणनीति बनानी शुरू कर दी है जिससे किसी भी बच्चे की कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के दौरान चल रहे लॉक डाउन के वजह से शिक्षा से वंचित न रह जाएं जिसका एसडीएम सदर /ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल बच्चों के शिक्षा दीक्षा को देखते हुए बहुत ही जल्द गोरखपुर जनपद को 8 जोन में बांटते हुए कक्षा एवं विषयवार ऑनलाइन होम डिलीवरी डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा बच्चों के घर घर स्टेशनरी पहुंचाने का कार्य करवायेंगे! डिसटीब्यूटर को भटकना न पड़े उनकी सुविधा के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को निगरानी हेतु लगाया जाएगा जिससे छात्रों के पास सुगमता से पुस्तक व स्टेशनरी पहुंच जाए। बैठक में डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदोरिया सदर तहसीलदार डॉक्टर संजीव दिक्षित तहसीलदार न्यायीक सुनीता गुप्ता नायब तहसीलदार खोराबार सुमित सिंह मौजूद रहे।