धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया महाशिवरात्री, पर्व को देखते हुए सभी मंदिरों पर प्रशासन रहा अलर्ट

विनय कुमार मिश्र
गोरखपुर व्यूरों: शुक्रवार को महाशिवरात्री के पर्व पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों ने भोर में ही कतारबंध होकर भगवान शिव के पूजन अर्चन का इंतजार करने लगे। सभी शिव मंदिरों पर भोर से ही लम्बी लम्बी कतारें लग गई इस दौरान मंदिरों पर रौनक देखते ही बन रही थी। मंदिरों पर महिला पुरुषों की कतारें अलग अलग थी और प्रशासन अलर्ट था। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं देखने को नहीं मिली मंदिरों के आसपास। प्राप्त खबरों के अनुसार झारखंडी महदेवा गोरखपुर में, चौरीचौरा के महदेवा अदाई के प्राचीन शिव मंदिरों के अलावा सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्री का पर्व परम्परागत व धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।झारखंडी मंदिर में साइकिल कम्पनी अगरबत्ती द्वारा 6 फीट की अगरबत्ती जलती हुई लगाई गई थी जो शिव भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रही।
एक अन्य खबर के अनुसार अघोर पीठ आश्रम अघोर पीठ ट्रस्ट ट्रांसपोर्ट नगर के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को महाशिवरात्री का महापर्व परंपरा अनुसार पुरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें शिव भक्तों ने अपने आराध्य की पूजा अर्चना महाआरती कर उनके श्री चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इस अवसर पर अघोर पीठ के प्रमुख परम पूज्य श्रद्धये अवधूत बाबा छबीले राम जी ने भगवान शिव की विधिवत पूजन अर्चन किया व भक्तों को भगवान शिव की कथा सुनाई। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ रूप कुमार बनर्जी समेत सैकड़ों भक्तों द्वारा जलाभिषेक दुग्धाभिषेक रुद्राभिषेक करके शिव के जयकारे लगाए गए।पूजा अर्चन महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहभोज का आयोजन भी किया गया। इस बात की जानकारी अघोर पीठ आश्रम व ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ रूप कुमार बनर्जी व शिवभक्त अरविंद कुमार सिंह ने अपने संयुक्त प्रेसवार्ता में दी।