संतकबीरनगर

एहसास डे केयर सेंटर के intellectual disability (आई. डी. ) दिव्यांग बच्चों एवं अमित मेमोरियल के नन्हे बच्चो के साथ हैंड बॉल खेल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तैयार किए जा रहे है। इस खेल में intellectual disability (अाई. डी.) के दिव्यांग बच्चों एवं अमित मेमोरियल पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चे उनकी मदद करेंगे और ज्यादा से ज्यादा उन बच्चों को बॉल पास करेंगे जिससे सारे दिव्यांग बच्चे पूरा प्रतिभाग कर सके। यह खेल 28 फ़रवरी को होना है। कोच आनन्द कुमार त्रिपाठी एवं विशेष अध्यापकों द्वारा नन्हे बच्चो के साथ उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्पेशल ओलंपिक्स भारत में प्रतिभाग करने के लिए तैयार किया जा रहा है। एहसास डे केयर सेंटर के निदेशक आनन्द कुमार त्रिपाठी/कोच ने बताया कि इस खेल में 6 intellectual disability( अाई. डी.) दिव्यांग बच्चे खेल कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे है। एवं खेल का उद्देश्य बच्चों का उत्साह वर्धन एवं खेल के दौरान एक दूसरे का सहयोग करना बताया जाएगा जिससे समाज के अन्य लोग भी इन नन्हे बच्चों एवं intellectual disability(अाई. डी.) दिव्यांग बच्चों के द्वारा खेल कार्यक्रम के जरिए उन्हें भी मुख्य धारा में जोड़ा जा सके। अमित मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू पांडेय ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे बच्चे दिव्यांग बच्चों के साथ प्रतिभाग करेंगे।