संतकबीरनगर
बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 343/19 धारा 363/366/376/372/323/504/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता अरविन्द कुमार उर्फ विपिन पुत्र हरिहर प्रसाद निवासी दुल्हीपार बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
छल करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 50/20 धारा 419/420 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता मो0 आकिब पुत्र रियाजुद्दीन निवासी शेरपुर वार्ड नं0 – 10 मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता अब्बास पुत्र मो0 यासीन निवासी बेला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 57/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता मो0 मंसूर पुत्र मो0 अशरफ निवासी लेडुआ महुआ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 50/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता कोली उर्फ मुन्नीलाल पुत्र मोहित निवासी महाथान थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

थाना मेहदावल पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता चंदन पुत्र राधे निवासी धौरापार थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1487 ने विवाद को कराया शान्त –
पीआरवी 1487 को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 1089 से कालर ने दो पक्षों में विवाद / मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 07 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्तियो को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया तथा थाना दुधारा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी संतोष सिंह, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह, हो0चा0 मो0 रफिक ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 84 वाहनो से 76000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 21-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 84 वाहनो से 76000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
आज दिनांक 21-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 14 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 42 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।