नाशिक – रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि देश की वास्तविक समृद्धि गांवों के विकास से ही संभव है । इसी सोच के साथ उन्होंने न केवल अपने व्यवसाय की स्थापना गांव में की, बल्कि फ्रेंचाइजी मॉडल के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल भी की ।
उन्होंने बताया कि एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यह तय किया कि उनका व्यवसाय केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा । इसके बजाय उन्होंने गांवों में रिलेक्सो डोमस्वेयर की फ्रेंचाइजी शुरू कर स्थानीय युवाओं और व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने का अवसर दिया । इससे गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली ।
उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के “ग्राम स्वराज” के विचार से प्रेरित है, जिसमें गांवों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ही देश को मजबूत बनाने की कल्पना की गई है । फ्रेंचाइजी के माध्यम से आज गांवों के युवा स्वयं व्यवसायी बन रहे हैं और दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं ।
आज रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ-साथ ग्रामीण फ्रेंचाइज़ी नेटवर्क के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी पहचान बना रही है । कंपनी की यह नीति है कि हर फ्रेंचाइज़ी को प्रशिक्षण, विपणन सहयोग और गुणवत्ता नियंत्रण की पूरी सुविधा दी जाए, ताकि गांव से निकला उत्पाद वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके ।
उन्होंने गर्व के साथ कहा कि उनकी सफलता की असली कहानी शहरों से नहीं, बल्कि गांवों की गलियों से निकली है ।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नौकरी की तलाश में गांव छोड़ने के बजाय गांव में ही उद्यमिता अपनाएँ और देश के विकास में भागीदार बनें ।