
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष-2024 को सकुशल/ शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अतिसंवेदनशील/ संवेदनशील मतदान केंद्रो, संवेदनशील/ भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे प्रमुख बाजार, प्रमुख चौराहों आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल मार्च/ एरिया डोमिनेशन कर आम जन से संवाद स्थापित कर उनमें शांति/ क़ानून/ सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया गया एवं उनसे सकुशल, सफल, शान्तिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव को संपन्न करने/ कराने हेतु शासन-प्रशासन का सहयोग करने हेतु आग्रह करते हुए प्रेरित किया गया ।