
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना लालगंज पुलिस द्वारा थाना लालगंज जनपद बस्ती क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-06.03.2024 को रास्ते में मिट्टी डालने की बात को लेकर फावड़ा, लाठी, डन्डा, बांस आदि के साथ हुए मार-पीट के दौरान हुई हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2024 धारा 147/ 148/ 323/ 504/ 506/ 452/ 307/ 302 IPC से सम्बंधित वांछित 02 अभियुक्तों को आज दिनांक 11.03.2024 को समय 11:00 बजे ग्राम ग्राम दसकोलवा ताड़ीजोत से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- शिवम सिंह पुत्र राजमणि सिंह उम्र करीब 21 वर्ष |
2- शिव प्रताप सिंह पुत्र राजमणि उम्र करीब 27 वर्ष निवासीगण ग्राम चिलवनिया थाना लालगंज जनपद बस्ती |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ जनपद बस्ती ।
2- उ0नि0 शैलेन्द्र नाथ पाण्डेय थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
3- हे0कां0 हौसिला प्रसाद, हे0का0 ऋषि कपूर थाना लालगंज जनपद बस्ती ।