विनय कुमार सिंह बने डीपीआरओ बस्ती

बरेली जिले में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विनय कुमार सिंह को डीपीआरओ बस्ती बनाया गया है पूर्व में ब्रह्मचारी दुबे डीपीआरओ थे।इनके स्थान पर अब विनय कुमार सिंह को डीपीआरओ बनाया है। इससे पूर्व विनय कुमार जनपद बरेली में डीपीआरओ रहे थे फिर उन्हें निदेशक पंचायती राज के यहाँ सम्बद्ध कर दिया था। विनय कुमार सिंह ने बरेली में अपनी मेहनत, लगन से बुलंदियों पर पहुँचाया, चाहे वो ब्यूटी कॉन्टेस्ट हो या कोई अन्य कार्येक्रम हो सभी मे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। और बरेली जनपद के नाम रौशन किया। विनय कुमार के जाने के बाद दियोरिया अब्दुल्लागंज के ग्रामीण रोये थे। उन्हें दुख हुआ था। सोमवार को विनय कुमार बस्ती जनपद के चार्ज ले लेंगे।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी