संतकबीरनगर 15 अगस्त 2026 खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के जन प्रिय अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के प्रांगण में झंडारोहण किया गया,

संतकबीरनगर के मेहदावल बाईपास और मेहदावल चौराहे पर देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल एवं उनकी पूरी टीम ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए मेहदावल बाईपास स्थित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की मूर्ति की विधिवत जल से सफाई करवाई और स्वच्छता का संदेश दिया।

अशोक स्तंभ के भव्य स्वरूप को संवारने के बाद अध्यक्ष जगत जायसवाल ने सैकड़ों स्थानीय नागरिकों और समर्थकों के साथ मेहदावल चौराहे पर बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान चौराहे पर भारी जनसमूह मौजूद रहा और पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा।




कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि हम आज जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, वह हमारे महान देशभक्तों और महापुरुषों के अतुल्य बलिदानों की बदौलत ही संभव हो सका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में उतारें और उनके प्रतीकों व धरोहरों का सदैव सम्मान व देखभाल करें। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट