बस्ती न्यूज़
राहिल खान
एसएलएफ ने किया रामराज उर्फ गम्मज हत्याकाण्ड के सीबीआई जांच की मांग

बस्ती । सवर्ण लिबरेशन फ्रंट के संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, सदस्यों ने कप्तानगंज थानार्न्तगत हरदी निवासी रामनेवास उर्फ रामराज उर्फ गम्मज के हत्या मामले की उच्च स्तरीय सीबीआई से जांच कराने एवं निर्दोषों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुये फ्रंट के संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कप्तानगंज थानार्न्तगत इटहिया निवासी कृष्ण कुमार उर्फ झिनकान पुत्र रामकिशोर अशोक कुमार त्रिपाठी राममिलन एवं वाल्टरगंज थानार्न्तगत सिकटा निवासी उमेश शुक्ल उर्फ लल्लू पुत्र ईश्वरदत्त शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस प्रकरण में नीलम उर्फ गुडिया ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अनेक लोगों को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि कुछ पुलिस वालों ने कथित हत्यारोपियों को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये ब्राम्हण जाति पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुये मारा पीटा और जनेऊ को निकलवा दिया। नीलम उर्फ गुडिया ने यह भी कहा है कि उसके पति, जेठ व नन्दोई निर्दोष है और पुलिस उन्हें अकारण हत्या का अभियुक्त बना चुकी है। ऐसे में इस प्रकरण की उच्च स्तरीय सीबीआई जांच आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालों में उमेश कुमार पाण्डेय ‘मुन्ना’ इन्द्रमणि शुक्ल, मनीष पाण्डेय, कमलेश दूबे, कुन्दन उपाध्याय, दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
बस्ती यूपी
राहिल खान