


संतकबीरनगर 17 अगस्त 2026 (खलीलाबाद):
सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की गोला बाजार शाखा ने आज दिनांक 17 अगस्त 2026 से अपने नूतन एवं अत्याधुनिक परिसर में सुचारू रूप से कार्यभार का शुभारंभ किया। नवीन शाखा का यह परिसर अपने पुराने परिसर की ही गली में, पंजाब एंड सिंध बैंक के ठीक बगल में स्थित है।
इस गरिमामयी एवं मांगलिक अवसर पर बैंक के संस्थापक अध्यक्ष एवं संतकबीरनगर के पूर्व सांसद श्री इंद्रजीत मिश्र जी ने अपने कर-कमलों से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नूतन भवन का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बैंक के संस्थापक अध्यक्ष श्री इंद्रजीत मिश्र ने सहकारिता आंदोलन की मजबूती पर बल दिया और कहा कि यह बैंक आम जनमानस की वित्तीय अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई शाखा अपने ग्राहकों को और अधिक सुगम, त्वरित एवं उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में पूरी तरह सफल होगी।
इस अवसर पर बैंक के सचिव श्री राजेश प्रकाश मिश्र, प्रबंधक श्री ज्ञानेंद्र प्रकाश मिश्र, अविनाश धर दुबे, उप प्रबंधक श्री रत्नाकर त्रिपाठी सहित बैंक परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूरी तन्मयता के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक के सम्मानित ग्राहकों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने बैंक की इस नई उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। के के मिश्रा जर्नलिस्ट