
उदय राज तिवारी प्रबंधक गंगा देवी कपिल देव तिवारी कॉलेज भुजैनी,

संत कबीर नगर 15 अगस्त 2026 गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी संत कबीर नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्री उदयराज तिवारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ०रंगनाथ तिवारी जी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया गया।राष्ट्रगान के उपरान्त मां सरस्वती एवं अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ०रंगनाथ तिवारी ने कहा कि आज का दिन हम सभी को हमारे वीर अमर शहीदों के त्याग,समर्पण एवं बलिदान का स्मरण कराता है, जिससे हम सभी प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना योगदान करने के लिए प्रेरित होते हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए आदरणीय प्रबंधक जी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की तथा युवाओं को देश के प्रगति में सक्रिय योगदान देने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के सहयोगी श्री प्रमोद कुमार यादव ने सभी आगत अतिथियों एवम् समस्त प्राध्यापकों तथा छात्र/छात्राओं को आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर शुक्ला जी द्वारा किया गया।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट