बस्ती की कुआनो नदी का हाल बेहाल

बस्ती
बस्ती की कुआनो नदी जो हर पर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है चाहे मूर्ति विसर्जन की बात हो या छठ पूजा की ।
कुछ समाजसेवियो द्वारा हर साल आस्था के दीपक जला कर कुआनो आरती भी की जाती है।
पर अमहट पुल के नीचे बहती कुआनो नदी की स्वच्छता की बात तक नही की जाती ।
नदी में जहरीले पानी छोड़े जाने से “मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है” वाली कहावत एकदम उलट गयी है मछलियां और पानी के जीव इस नदी के विषाक्त पानी मे रहने के कारण मर रहे है ।
आस्था के पर्व छठ पूजा के लिए महिलाओं को घण्टो पानी मे रहना रहना होता है इस विषाक्त पानी में खड़े रहने से श्रद्धालुओं की बीमारी की संभावना भी बढ़ जाती है ।
ऐसे में सवाल ये उठता है कि अभी तक कोई ठोस कदम क्यो नही उठाये गए ? चुप्पी साधे मौन प्रशासन आंखे मूंदे कब सोयेगा ?
रिपोर्ट- राहिल खान
बस्ती।