संतकबीरनगर
गो तस्करों से मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार व एक घायल, 20 राशि गोवंशीय पशु, 01 ट्रक व बदमाशों द्वारा प्रयुक्त बोलेरो बरामद

दिनांक 02.11.2019 को थाना धनघटा क्षेत्र मे गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर ले जा रहे ट्रक एवं फालो कर रही बोलेरो को रोके जाने की कार्यवाही मे बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए थाना धनघटा के सरकारी वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया । संबंधित ट्रक रजि0 न0 यूपी50बीटी 1124 को मय 20 राशि गोवंशीय पशु बरामद करते हुए अभियुक्त मशरुफ अहमद पुत्र अजीज निवासी सूफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया, इसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस मय 02 अदद जीवित कारतूस बरामद कर घटना के संबंध मे थाना धनघटा पर क्रमशः 1-मु0अ0सं0 532 / 19 धारा 307 भादवि 2-मु0अ0सं0 533 / 19 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम एवं मु0अ0सं0 534 / 19 धारा 3 / 5(ए) / 8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
शेष अभियुक्तगण एवं फालोअप मे चल रही बोलेरो का जनपदीय पुलिस द्वारा नाकाबंदी / घेराबंदी करते हुए पीछा करने पर गो तस्करों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया गया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा के पैर मे गोली लगी है, जो कि मामूली रुप से घायल हैं । पुलिस पार्टी द्वारा क्रास फायरिंग मे अभियुक्त गालिब अहमद पुत्र शौकत अली निवासी सूफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ भी गोली लगने से घायल हो गया जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 3800 रुपये नकद बरामद कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 535/19 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । घायलों का उपचार कराया जा रहा है । घटना मे प्रयुक्त बोलेरो बरामद कर शेष अभियुक्तगण की तलाश हेतु पुलिस की कई टीमों द्वारा सघन तलाशी / नाकाबन्दी की जा रही है ।
पुलिस क्रास फायरिंग मे घायल अभियुक्त का विवरण
1- गालिब अहमद पुत्र शौकत अली निवासी सूफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ (अभियुक्त)।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
मशरुफ अहमद पुत्र अजीज निवासी सूफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ ।
कुल बरामदगी
1-20 राशि गोवंशीय पशु
2-01 अदद ट्रक रजि0 न0 यूपी50बीटी 1124
3- 01 अदद बोलेरो (बिना नम्बर की )।
4- 01 अदद लोहे की राड ।
5-01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर (मशरुफ अहमद के पास से ) ।
6-01 अदद तमंचा 12 बोर 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 3800 रुपये नकद( गालिब अहमद के पास से )।
फरार अभियुक्तगण का विवरण
1- आसिफ पुत्र शौकत अली निवासी सूफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ ।
2-वसीम अहमद पुत्र हासिम निवासी कुशल गाँव थाना दीगरगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
प्रभारी निरीक्षक थाना महुली प्रदीप कुमार सिंह,प्रभारी स्वाट करुणाकर पाण्डेय, उ0नि0 विवेकानन्द तिवारी, उ0नि0 राजाराम यादव, उ0नि0 चतुर्भुज पाण्डेय, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह यादव, उ0नि0 राजेश कुमार गुप्ता, उ0नि0 राधिका प्रसाद, उ0नि0 रमाकान्त पाण्डेय, उ0नि0 रामअवध पाण्डेय, उ0नि0 राममिलन यादव, हे0का0 अजीत सिंह, हे0का0 नरसिंह यादव, हे0का0 लालचन्द, का0 दीपक सिंह, का0 उमेश मौर्या, का0 आकाश कुमार, का0 रुद्र प्रताप यादव, का0 दिनेश यादव, चालक मनोज कुमार ।