रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव जिला सवांददाता बस्ती

बस्ती जनपद मे नशे के आदी युवा।नगर बाजार थानांतर्गत नगर बाजार के मार्केट मे इस समय कम उम्र के युवाओ मे बढ़ती नशे की आदत बेहद चिता जनक है।और यह नशे का समान बड़े ही आसानी से नगर बाजार कस्बे मे कम दामों पर उपलब्ध है।बता दे कि नगर बाजार मे मेडिकल स्टोर से लेकर पान की दुकानों पर भी यह नशे की गोली मौजूद रहती है और दुकान दार अपने मुनाफा के लिए आराम से बेच रहे है।चाहे राजकोट चौराहा,बिहौती कुआँ, बीच बाजार हनुमान गढ़ी के पास मेन रोड यह सब गोलिया मिलने का प्रमुख अड्डा है।किराना की दुकान,पान की दुकान सब जगह आप को आसानी से मिलता है।इस पर संबधित कोई भी विभाग न तो कार्य वाही करता है न ही दुकानों की जांच । यदि मादक पदार्थ इसी तरह से मिलता रहा तो युवाओ की जिन्जगी बर्बाद होने से कोई रोक नही पायेगा।इन सब मादक पदार्थो के बिक्री पर रोक लगाना अति आवश्यक है ।