
संत कबीर नगर 18 नवंबर, 2023 जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन एवं भूमि विवाद के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक विगत दिवस देर सायं कलेक्टर सभागार में आयोजित हुई।
समीक्षा के दौरान फेज-2 के कुल 171 परियोजनाओं के सापेक्ष भूमि विवाद के 7 प्रकरण लंबित पाए गए तथा फेज-5 में 290 परियोजनाओं के सापेक्ष 53 प्रकरण लंबित हैं।
जिलाधिकारी द्वारा सभी उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि इसे गंभीरता से लेते हुए प्रतिदिन संबंधित लेखपालों से अनुश्रवण करके लंबित प्रकरणों को निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि आवंटित भूमि पर अनाधिकृत कब्ज़ा करने तथा कार्य में अनावश्यक व्यवधान करने वालों पर एफआईआर कर कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। के के मिश्रा जर्नलिस्ट