छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर खेलकूद का आयोजन किया जाता है,।
आराधना द्विवेदी
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संत कबीर नगर



संत कबीर नगर 18 नवंबर 2023 को विकासखंड मेहदावल में खेलकूद युवा कल्याण प्रादेशिक विभाग संत कबीर नगर के मार्गदर्शन विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,
इस संबंध में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर सब जूनियर तथा सीनियर वर्गों में बालक तथा बालिकाओं के लिए आयोजित की गई थी कार्यक्रम का आयोजन जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेहदावल में किया गया था जिसमें बच्चों तथा युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया कार्यक्रम मैं जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री अरुण पांडे ने सभी युवाओं को लगातार आगे बढ़ाने तथा खेलकूद में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में विशेष रूप से जगतगुरु शंकराचार्य के प्रधानाचार्य तथा अन्य शिक्षकों ने युवाओं का हौसला वर्धन किया इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती आराधना द्विवेदी ब्लॉक कमांडर गोरख प्रसाद ब्लॉक कमांडर शेषनाथ चौधरी पीआरडी स्वयंसेवक राजकुमार उपाध्याय जोखन राजेश कुमार सहित अन्यभी उपस्थित रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट