

वकील अहमद सिद्दीकी
बनकटी,बस्ती….. नगर पंचायत बनकटी चुनाव के सभासद पद लिए 15 वार्डो के प्रत्याशियों ने अपनी – अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। आज नगर पंचायत बनकटी से वार्ड 09के सभासद पद के सपा प्रत्याशी दुर्गेश अग्रहरि पुत्र अद्दा भईया ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया उन्होंने वार्ड वासियों से अपील किया कि वह वार्ड के विकास के नाम पर वोट करें । उन्होंने कहा कि अगर हम आपके वोटों के द्वारा सभासद पद पर विजय होते हैं तो सबसे पहली प्राथमिकता गांधी नगर वार्ड की विकास की गति पर जोर देंगे।वार्ड की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
उसको सही कराया जाएगा। दुर्गेश अग्रहरि ने समस्त वार्ड वासियों से अपील किया कि वार्ड का विकास करने वाले प्रत्याशी का चयन करें किसी के बहकावे में ना आये । जनसम्पर्क करते समय उन्हें जनता का खूब आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जनता काफी सहयोग कर रही है। बुजुर्ग माताओं बहनों बड़े भाइयों का आशीर्वाद खूब मिल रहा है।लोगों का आशीर्वाद प्यार जो मिल रहा है वह भूलने के लायक नहीं है।