
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जहां उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव आखिरी मरहले में है वहीं तमाम राजनैतिक पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
वही खलीलाबाद नगर पालिका चुनाव में तमाम राजनैतिक पार्टियों एवं निर्दल उम्मीदवारों में चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरा दम खम लगा दिया है।
देखने वाली दिलचस्प बात यह है कि जहां खलीलाबाद में समाजवादी पार्टी से 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक कर नगर की भोली भाली जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं
वही विगत 5 वर्षों में विकास की गंगा बहा कर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध निर्माण करने एवं बच्चों के खेलकूद के लिए बनाए गए पार्क पर कब्जा करके दुकान बनाकर बेचने की साजिश करने वाले फिर कमल के फूल के सहारे चुनाव मैदान में उतरे हैं।
जहां जनहित के मुद्दों के साथ सड़क नाली पानी साफ-सफाई के मुद्दों को लेकर एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में एम आई एम और पीस पार्टी के समर्थन से परवेज अहमद भी बसपा के चुनाव निशान हाथी के साथ चुनाव मैदान में हैं।
वही कम्युनिस्ट पार्टी से हंसुआ बाली चुनाव निशान के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर रफातुउल्लाह अंसारी उर्फ बब्बू मास्टर भी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।
नगर में निर्दल प्रत्याशियों के अलावा विजय कुमार शुक्ला एडवोकेट ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी पार्टी से चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिए हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी से आबिद अली फिरदौसी भी खलीलाबाद नगर पालिका परिषद से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
अब देखने और गौर करने वाली बात यह है कि खलीलाबाद नगर पालिका से किस पार्टी से कौन उम्मीदवार बाजी मारता है।
और कौन-कौन उम्मीदवार जमानत बचाने और गांवने में कामयाब होता है।
अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है।