
वकील अहमद सिद्दीकी
बनकटी,बस्ती….. बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड से भाजपा समर्थित सभासद प्रत्याशी शबनम बानो ने घर घर जनसम्पर्क कर जनसमर्थन मांगा । मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए वार्ड वासियों से अपील किया कि वह वार्ड के विकास के नाम पर वोट करें । उन्होंने कहा कि जनता का मत पाकर सभासद पद पर विजय हुई तो पहली प्राथमिकता वार्ड गांधी नगर वार्ड के विकास पर जोर देंगे। शबनम ने समस्त वार्ड वासियों से अपील किया कि वार्ड का विकास करने वाले प्रत्याशी का ही चयन करें जाति सम्प्रदाय के भेदभाव से दूर हटकर भाजपा का समर्थन करें किसी के बहकावे में ना आये । जनसम्पर्क करते समय उन्हें जनता का काफी आशीर्वाद और दुलार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जनता काफी सहयोग कर रही है। बुजुर्ग, माताओं, बहनों, बड़े भाइयों का आशीर्वाद खूब मिल रहा है।लोगों का आशीर्वाद प्यार जो मिल रहा है वह भूलने के लायक नहीं है।