
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नगर पंचायत कप्तानगंज बाजार से भाजपा प्रत्यासी ई0 वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने सादगी के साथ भाजपा प्रत्यासी के रूप अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
और कप्तानगंज बाजार में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने नगर पंचायत चुनाव कार्यालय का वैदिक मंत्रों के साथ फीता काटकर उद्धघाटन किया।इस मौके पर प्रत्यूष विक्रम सिंह,विवेकानंद मिश्रा, जटाशंकर शुक्ला, नागेंद्र सिंह सिंकू,विवेक मिश्र, विनोद कमलापुरी,सहित तमाम कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।