
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशांक शेखर राय मय पुलिस टीम व प्रभारी एस0ओ0जी0 टीम बस्ती गजेन्द्र सिंह मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबीर खास की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत हुए विभिन्न चोरियों को अंजाम देने वाले 6 अभियुक्तों अहमद खान पुत्र साहिद अली खान निवासी ग्राम रामपुर थाना मुण्डेरवा बस्ती हाल पता जयपुरवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती,अल्ताफ पुत्र गरीबुल्लाह नाई निवासी ग्राम ऐनपुर थाना पैकोलिया बस्ती हालपता मिल्लत नगर नई आबादी थाना कोतवाली जनपद बस्ती,शाहरुख पुत्र आजाद अली निवासी ग्राम बेलवाडाङी थाना कोतवाली जनपद बस्ती,सेराज आलम पुत्र मनुव्वर अली निवासी ग्राम बेलवाडाङी रफी नगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती,नईम पुत्र हैदर अली ग्राम लेड़ुआ महुआ थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर (उ0प्र0),रमेश पुत्र हिन्दूराव निवासी ढोकलवाड़ी थाना खताऊ जनपद सतारा महाराष्ट्र हा0मु0 मंगल बाजार थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर (उ0प्र0) को दिनांक-24.04.2023 को मिल्लत नगर में पीसीओ चौराहा से चोरी किये गये सामान की अनुमानित कीमत रुपये 10 लाख (लगभग) एवं रुपये 2,88,020/- नगद व आला नकब के साथ गिरफ्तार कर न्यायलय बस्ती रवाना किया गया ।