बस्ती
रिपोर्ट शाहिद अली

थाना वाल्टरगंज पुलिस व एण्टी नारकोटिक्स टीम द्वारा चोरी के समान, अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदरआलोक प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह व एन्टी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम द्वारा थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2022 धारा 380, 457 IPC से सम्बन्धित 05 अभियुक्तों को आज दिनांक 23.03.2022 को समय करीब 08:15 बजे गोविन्द नगर रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी के सामान व एक अवैध तमन्चा व कारतूस तथा एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी के आधार पर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 68/2022 धारा 3/25 आयुध अधि0 तथा मु0अ0सं0 69/2022 धारा 4/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
- राजा पुत्र गंगा निवासी शुगर मिल कालोनी थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती ।
- कल्लू पुत्र गंगा निवासी शुगर मिल कालोनी थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती ।
- जितेन्द्र पुत्र गंगा निवासी शुगर मिल कालोनी थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती ।
- सुबाष पुत्र बसन्त लाल राजभर नन्दापुर टोला श्रीपालपुर थाना वाल्टरंगज जनपद बस्ती ।
- लालजी उर्फ पंचम पुत्र रामफेर उर्फ कल्लू निवासी नन्दापुर टोला श्रीपालपुर थाना वाल्टरंगज जनपद बस्ती ।
बरामदगी का विवरण-
- एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
- एक अदद अवैध चाकू ।
- सिलाई मशीन 01 अदद, सिलींग फैन 02 अदद, कालबेल 02 अदद, दिवाल घड़ी 02 अदद, कुकर 02 अदद, स्टील डिब्बा मय ढक्कन 04 अदद, चम्मच 01 दर्जन, स्टील गिलास 10 अदद, इमाम दस्ता 02 अदद, भगोना 01 अदद, पर्दा 12 अदद, चादर 03 अदद, कम्बल 03 अदद, स्टेपलाइजर 01 अदद, बैग 01 अदद, एक बोरी जिसमे बिजली का तार (चोरी का)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 328/21 धारा 323, 504, 506 IPC थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
- मु0अ0सं0 67/22 धारा 380, 457, 411 IPC थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
- मु0अ0सं0 68/22 धारा 3, 25 आयुध अधि0 थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
- मु0अ0सं0 69/22 धारा 4, 25 आयुध अधि0 थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना वाल्टरगंज व एन्टी नारकोटिक्स टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र मे भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना के आधार पर गोविन्द नगर रेलवे स्टेशन पैसेन्जर हाल के अन्दर 05 व्यक्ति चोरी के सामान के साथ बभनान जाने के लिए किसी ट्रेन का इन्तजार कर रहे थे कि थाना वाल्टरगंज व एन्टी नारकोटिक्स टीम द्वारा पकड़ा गया तो उनके कब्जे से थाना वाल्टरगंज के मु0अ0सं0 67/2022 धारा 380, 457 भादंसं से सम्बन्धित चोरी गया विभिन्न माल व एक अदद तमन्चा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 68/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम तथा मु0अ0सं0 69/2022 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह जनपद बस्ती ।
- प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स टीम उ0नि0 योगेश कुमार सिंह जनपद बस्ती ।
- उ0नि0 श्री मिर्जा वहीद बेग थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
- हे0का0 महेन्द्र यादव यादव, हे0का0 कुलदीप यादव, का0 शिवचरन, का0 रमेश गुप्ता, का0 सर्वेश एन्टी नार्कोटिक्स टीम जनपद बस्ती ।
- हे0का0 प्रदीप सिंह, का0 संजय यादव, का0 हरेराम सिंह, का0 बलवन्त यादव व का0 रंजीत कन्नौजिया थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।