बस्ती
रिपोर्ट शाहिद अली
थाना हरैया, SOG टीम, सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 320 लीटर अपमिश्रित रेक्टीफाइड स्प्रीट व एक वैगनार कार के साथ 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षकआशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दिपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया, SOG टीम, सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में रेक्टीफाइड से अपमिश्रित शराब तैयार कर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को दिनांक 23.03.2022 समय 14.50 मुर्दहवा पुल के पास एक वैगनार कार व 320 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रीट के साथ गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी के आधार थाना हरैया जनपद बस्ती मु0अ0सं0 076/2022 धारा 60,60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0सं0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- मोहित पुत्र रामचन्द्र सा0 तेलियाडीह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
- विक्रम पुत्र सियाराम सा0 पिपरी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।
- अतुल पुत्र रामकलप कसौधन सा0 नरायनपुर तिवारी थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
- पिंकी पत्नी भजमन उर्फ कुककुन सा0 पिनेसर थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
बरामदगी का विवरण-
- 09 जरिकैन में 320 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रीट से निर्मित अपमिश्रित शराब ।
- 01 अदद वैगनार कार नम्बर UP 32 MD 9474 ।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
मोहित –
- मु0अ0सं0 474/2020 धारा 60, 60(2) आबकारी अधि0 व 272/273/420/467/468/471 भा0द0सं0 थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
- मु0अ0सं0 584/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
- मु0अ0सं0 562/2011 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272 भा0द0सं0 थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
- मु0अ0सं0 076/2022 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0सं0 थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
पिंकी-
- मु0अ0सं0 025/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
- मु0अ0सं0 076/2022 धारा 60,60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0सं0 थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
अतुल-
- मु0अ0सं0 076/2022 धारा 60,60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0सं0 थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
विक्रम-
- मु0अ0सं0 076/2022 धारा 60,60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0सं0 थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
जनपद में अवैध अपायकर शराब के तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हर्रैया, SOG टीम व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 हर्रैया के संयुक्त टीम द्वारा मुर्दहवा पुल के पास से UP 32 MD 9474 वैगनार कार को रोक कर तलाशी लेने पर उसमे रेक्टीफाइड स्प्रीट बरामद हुआ तथा चार अभियुक्तगण गिरफ्तार किये गये । उनके निशानदेही पर ग्राम पिनेसर से 07 जरिकेन और अपमिश्रित अपायकर रेक्टीफाइट स्प्रीट से तैयार शराब बरामद हुई । इस तरह चारो अभियुक्तों के कब्जे से 320 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुआ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक हर्रैया विजय कुमार सिंह जनपद बस्ती ।
- निरीक्षक संजय कुमार आबकारी क्षेत्र-2 हर्रैया बस्ती ।
- प्रभारी SOG उ0नि0 उमेश चन्द्र वर्मा बस्ती ।
- वरि0उ0नि0 कन्हैया पाण्डेय थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
- उ0नि0 श्री दुर्गविजय, प्रभारी सर्विलांस सेल बस्ती ।
- म0उ0नि0 अनीता यादव थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
- हे0का0 विजय प्रकाश दीक्षित, हे0का0 दिलीप कुमार, का0 अजय यादव, का0 अभिषेक तिवारी SOG टीम बस्ती ।
- का0 जितेन्द्र यादव, का0 संतोष कुमार यादव सर्विलांस सेल जनपद बस्ती ।
- प्रधान आबकारी आरक्षी संजय कुमार शाही, प्रधान आबकारी आरक्षी प्रेमनरायण पाण्डेय आबकारी टीम क्षेत्र-2 हर्रैया बस्ती, आबकारी आरक्षी दीनानाथ वर्मा, का0 सौरभ यादव आबकारी टीम क्षेत्र-2 हर्रैया जनपद बस्ती ।
- म0का0 प्रियंका त्रिपाठी, म0का0 प्रतिभा थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।