बस्ती
रिपोर्ट शाहिद अली
थाना पुरानी बस्ती व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की विभिन्न घटना करने वाले 15 हजार के इनामिया सहित तीन शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पर पांजीकृत मु0अ0सं0 332/2021 धारा 457/380/411 IPC, मु0अ0सं0 395/2021 धारा 379/411 IPC तथा मु0अ0सं0 07 /2022 धारा 457/380/411 IPC से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को आज दिनाक 23.03.2022 को चैनपुरवा तिराहे से चोरी के सामान, अवैध असलहा व नशीली गोलीयों के साथ गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम तीनों लोगो का एक गैंग है हम लोग घूम फीर कर जहाँ भी मौका देखते है चोरी कर लेते हैं, और समय पाने पर धीरे से चोरी का सामान बेच लेते है और जो पैसा मिलता है आपस में बराबर बराबर बाट लेते हैं। ये जो जेवर हम लोगों के पास से बरामद हुआ है इसमें से ज्यादातर सामान लगभग 3 माह पहले हवेलिया खास के एक घर से चोरी किये थे उस समय घर में कोई मौजूद नही था तथा इसी प्रकार हम तीनों ने करीब तीन माह पहले नेशनल हाईवे पर स्थित हरिओम ढाबा के सामने खड़ी एक डीसीएम से टायर व कुछ परचुन का सामान चोरी किये थे जिसमें दवा आदि था । दवा हमलोगो के किसी काम का नही था इसलिए रास्ते में गड्डे में फेक दिये थे जगह का नाम हमे याद नही है तथा टायर को नेपाल ले जाकर बेच दिये थे जो भी पैसा मिला था तीनो लोग बराबर बराबर बाट लिये थे । जो पैसा हमलोगो के पास से बरामद हुआ है वह उसी चोरी का है ।हम लोगो द्वारा कई और स्थानो पर चोरी की गई है उसका भी कुछ सामान है। आज भी हमलोग चोरी करने के नियत से जा रहे थे कि आपलोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।
अवधेश कुमार से अलग से पूछताछ करने पर बताया की साहब लगभग 4 माह पूर्व ग्राम करही में एक घर में घूस कर अपने भाई के साथ चोरी किये थे मेरा भाई उसी समय पकड़ा गया था तथा मै छिप कर इधर उधर रहता था जो मेरे पास से लाकेट बरामद हुआ है जिसपर ओम लिखा है यह उसी चोरी का है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण –
- अवधेश कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी सरायघाट थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
- सूरज चौबे पुत्र राकेश चौबे निवासी मेहतर टोला मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती ।
- सुकई पुत्र ठाकुर निवासी खीरीडिह पोस्ट विजयपुर थाना विजयपुर जिला गोपालगंज बिहार ।
बरामदगी का विवरण –
- एक अदद कट्टा 12 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
- दो अदद लाकेट, 02 अदद सोनो की किल, एक जोड़ी झाला, 04 जोड़ी पायल, बिछुआ 14 अदद, 03 अदद अंगुठी ।
- अल्प्राजोलम टैबलेट की कुल 750 गोली ।
- एक अदद मोबाइल फोन रियलमी ।
- 1400 रुपया ।
आपराधिक इतिहास-
- अभियुक्त अवधेश कुमार का आपराधिक इतिहासः-
(1) मु0अ0सं0 1509/2005 धारा 41/411 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(2) मु0अ0सं0 1649/2010 धारा 109/41 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(3) मु0अ0सं0 2875/2010 धारा 4/25 शस्त्र अधी0 थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(4) मु0अ0सं0 559/2011 धारा 380 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(5) मु0अ0सं0 561/2011 धारा 8/22 NDPS एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(6) मु0अ0सं0 624/2011 धारा 110 द0प्र0सं0 थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(7) मु0अ0सं0 838/2012 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(8) मु0अ0सं0 1627/2012 धारा 380/411/457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(9) मु0अ0सं0 322/2018 धारा 8/22 NDPS एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(10) मु0अ0सं0 665/2015 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना छावनी जनपद बस्ती
(11) मु0अ0सं0 83/2020 थाना पैकोलिया जनपद बस्ती
(12) मु0अ0सं0 123/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधी0 थाना पैकोलिया जनपद बस्ती
(13) मु0अ0सं0 164/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधी0 थाना परसुरामपुर जनपद बस्ती
(14) मु0अ0सं0 332/2021 धारा 457/380/411 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(15) मु0अ0सं0 395/2021 धारा 379/411 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(16) मु0अ0सं0 07 /2022 धारा 457/380/411 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(17) मु0अ0सं0 81/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधी0 थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
2. अभियुक्त सूरज चौबे का आपराधिक इतिहासः-
(1) मु0अ0सं0 628/2017 धारा 392 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(2) मु0अ0सं0 97/2021 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(3) मु0अ0सं0 395/2021 धारा 379/411 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(4) मु0अ0सं0 07 /2022 धारा 457/380/411 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(5) मु0अ0सं0 82/2022 धारा 8/22 NDPS एक्ट थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
3 अभियुक्त सुकई का आपराधिक इतिहासः-
(1) मु0अ0सं0 395/2021 धारा 379/411 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(2) मु0अ0सं0 07 /2022 धारा 457/380/411 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
(3) मु0अ0सं0 83/2022 धारा 8/22 NDPS एक्ट थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती ।
- उ0नि0 श्री राजकुमार पाण्डेय , प्रभारी स्वाट टीम ।
- उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना पुरानी बस्ती ।
- उ0नि0 विन्ध्याचल प्रसाद थाना पुरानी बस्ती ।
- हे0का0 महेश राय थाना पुरानी बस्ती ।
- हे0का0 ज्ञान प्रताप सिंह थाना पुरानी बस्ती ।
- का0 हेमन्त सिंह थाना पुरानी बस्ती ।
- हे0का0 राकेश कुमार यादव स्वाट टीम बस्ती
- का0 रविशंकर शाह स्वाट टीम बस्ती ।
- का0 धीरज यादव स्वाट टीम बस्ती ।