बस्ती
रिपोर्ट शाहिद अली
पुलिस लाइन बस्ती एवं जनपद के समस्त थानों में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गयी




आज दिनांक 20.03.2022 को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती राजेश मोदक एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन जनपद बस्ती में पुलिस कर्मियों के साथ होली मनायी गयी एवं सभी को होली की शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए । समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा एक-दूसरे को रंग लगाकर व मिष्ठान खिलाकर होली मनाई गयी । जनपद के समस्त थानों के पुलिस कर्मियों द्वारा एक दुसरे को रंग/गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया गया।