बस्ती
रिपोर्ट शाहिद अली
वामा सारथी जनपद बस्ती द्वारा पुलिस परिवार के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई




अध्यक्षा वामा सारथी बस्ती परिक्षेत्र श्रीमती ज्योति मोदक पत्नी पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती व अध्यक्षा वामा सारथी बस्ती श्रीमती डा0 आकांक्षा गुप्ता पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आज दिनांक 20.03.2022 को वामा सारथी बस्ती के सदस्यों व पुलिस परिवार के साथ पुलिस लाइन बस्ती में होली का त्यौहार मनाया गया। सभी लोगों ने एक-दुसरे को रंग/गुलाल लगाकर व मिष्ठान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी । इस दौरान श्रीमती निशा चौधरी पत्नी अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन सुश्री प्रीति खरवार, श्रीमती नेहा पाण्डेय पत्नी पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय, जूडो ट्रेनर सरिता सिंह व अन्य पुलिस परिवार सदस्य मौजूद रहे ।