
बस्ती:यूपी
ब्यूरो रिपोर्ट राहील खान ।
बस्ती:पचपेडिया मार्ग की दुर्दशा के विरोध में बुद्धि शुद्धि हवन यज्ञ आज महिलाओ ने किया।।
बस्ती। पिछले 13 माह से शहर के पचपेडिया मार्ग की दुर्दशा के विरोध में बुधवार को क्षेत्रीय नागरिकोें का धैर्य टूट गया और सामाजिक कार्यकर्ता आनन्द राजपाल के संयोजन में लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुये द्विजेश ‘पचपेडिया’ मार्ग पर बुद्धि शुद्धि हवन यज्ञ करने के साथ ही रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन और जन प्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण किया। आक्रोशित नागरिकों ने कहा कि एक सांसद, 5 विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष मिलकर 1100 मीटर सड़क का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं।, इससे भाजपा के विकास कार्यों के दावों की पोल खुल गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता आनन्द राजपाल ने बताया कि गत वर्ष 10 जून और 24 जून को जब द्विजेश ‘पचपेडिया’ मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था तो तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि निर्माण शीघ्र शुरू करा दिया जायेगा। 13 माह बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं हुआ और स्थितियां और बदतर होती चली गई। ब्रम्हदत्त पाण्डेय ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र स्थितियों को बेहतर ढंग से जानते हैं, वे 2 अक्टूबर 2019 को धरना स्थल पर भी पहुंचे थे, आश्वासन दिया किन्तु स्थितियां नहीं बदली। नागरिकों ने चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण न शुरू हुआ तो बुद्धि शुद्धि यज्ञ निरन्तर जारी रहेगा। गुरूवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ द्विजेश मार्ग की महिलाओ ने किया ।।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित