संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
छेड़खानी के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 159 / 20 से संबंधित अभियुक्त नाम पता मो0 आशिफ पुत्र मो0 तैयब निवासी गुल्हरिया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा कल दिनांक 15.07.2020 को उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री के साथ जबरन छेड़खानी की घटना कारित की गयी थी । जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना मेहदावल पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 16.07.2020 को थाना मेहदावल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
कोविड-19 महामारी मे सरकारी राशन के कालाबाजारी मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 41 / 2020 धारा 3 / 7 ec एक्ट मे वांछित 02 अभियुक्त नाम पता 1- रामकिशोर पुत्र दुभर 2- राजेश पुत्र रामकिशोर निवासीगण पवरिहा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः-उ0नि0 श्री श्यामकन्हैया दूबे, हे0का0 जयप्रकाश मिश्रा, हे0का0 रामशकल यादव ।
वारण्टी
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा वारण्टी नाम पता छट्ठू पुत्र कोईल निवासी रामनगर थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1495 द्वारा दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को पहुंचाया गया अस्पताल– पीआरवी 1490 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 00189 से कालर ने मार्ग दुर्घटना होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया। इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियों को पीआरवी वाहन से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहनी की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 रामानन्द चौधरी, आ0 मनोज यादव, हो0चा0 राशीद अहमद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 14 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 110 वाहनो से 80100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 16-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 110 वाहनो से 80100रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत