इटावा पुलिस द्वारा 02 चोरी की मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई एवं अवैध असलहा सहित 02 मोटरसाइकिल चोरों को किया गया गिरफ्तार।

जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भरथना पुलिस द्वारा 02 चोरी की मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई एवं 02 अवैध तमंचा 315 बोर सहित 02 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 15/16.07.2020 की रात्रि को थाना भरथना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिससे क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना भरथना क्षेत्र अंतर्गत बाहरपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी बाहरपुरा नहर पुल से 02 मोटरसाइकिल पर 03 व्यक्ति भरथना की तरफ आते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल को दौड़ाकर भागने का प्रयास किया गया जिन्हें संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करके घेरकर पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्तियों से मोटर साइकिल के प्रपत्र मांगने पर मोटरसाइकिल सवार प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहे पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में जांच करने पर मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई एवं पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किए गए मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत जानकारी करने पर दोनों मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई जिन्हें उक्त व्यक्तियों द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी किया गया था उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना भरथना पर मुकदमा अपराध संख्या 439/20 धारा 411, 420 भादवि, मुकदमा अपराध संख्या 440/20 एवं मुकदमा संख्या 441/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- ऋषि पुत्र जैसीराम निवासी कैलाशपुरा पक्का ताल कस्बा व थाना भरथना
2- जैसीराम पुत्र छोटेलाल निवासी कैलाशपुरा पक्काताल कस्बा व थाना भरथना
3- समीर उर्फ नागेंद्र पुत्र साहब सिंह निवासी नगला टुपियन मौजा पृथ्वी रामपुर थाना बकेवर जनपद इटावा।
बरामदगी–
1- 02 मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे सफेद रंग फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई।
2- 02 तमंचा 315 बोर व 04 कारतूस 315 बोर।
पुलिस टीम-
अनिल कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना, उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी, उपनिरीक्षक सौरभ राणा, उपनिरीक्षक अरविंद यादव, कांस्टेबल मयंक शर्मा, कांस्टेबल गजेश सिंह, कांस्टेबल राघवेंद्र।
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया
- डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित
- मोबाइल नंबर चालू करने के साथ 30 हजार अदा करे एयरटेल कम्पनी