बस्ती यूपी।।
लाकडाउन के दौरान नौनिहालों को निःशुल्क शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध करायेंगें-समाजसेवी चन्द्रमणि ।।

कोविड-19 के संक्रमण के मध्येनजर पात्रों को खाद्यान्न व मास्क उपलब्ध कराने वाले समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने आज नौनिहालों के बंद शैक्षणिक व्यवस्था को पटरी पर लाने हेतु अपने विद्यालय के शिक्षकों संग निःशुल्क आनलाइन शिक्षा की मुहिम की शुरूवात करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर ग्रामीण अंचल में आनलाइन शिक्षा देना व ग्रहण करना आसान नहीं है कारण जहां अधिकांश बच्चो के घर स्मार्टफोन नहीं है वहीं जिनके घर संसाधन है भी वहां बच्चे आनलाइन शिक्षा के अभ्यस्त नहीं हैं किन्तु जिस तरह शैक्षणिक सत्र जुलाई के पहले शुरू होते नहीं दिख रहा है इतनी लम्बी छुट्टी बच्चों के भविष्य हेतु ठीक नहीं है ऐसे में उन्होंने अपने विद्यालय एस.डी.चिल्ड्रेन एकेडमी सहरायें के शिक्षक शिक्षिकाओं संग समाज के नौनिहालों को आनलाइन निःशुल्क शिक्षा का अभियान शुरू करते हुए फेसबुक, युट्युब व व्हाट्सएप के जरिये सार्वजनिक रूप से महत्वपूर्ण विषयों की बेसिक शिक्षा देने की शुरवात करते हुए समाज के लोगों से आग्रह किया कि जो लोग मेरे फेसबुक युट्युब व्हाट्सएप से जुडे हों वो अपने क्षेत्र के बच्चों को हमारी शैक्षणिक व्यवस्था से जोडें व जिनके घर मोबाइल न हो उन बच्चों को अपने मोबाइल से शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध करायें कारण शिक्षा दान से बडा कोई दान नहीं है आज पहले ही दिन उनके विद्यालय के अतिरिक्त भी करीब 150बच्चों ने निःशुल्क आनलाइन शिक्षा प्राप्त कर दिया गया होमवर्क पूर्ण कर दिखाया इस कार्य में विशेष रुप से अम्ब्रीश मिश्र,उमानाथ द्विवेदी के अलावा निष्ठा सिंह,बबिता पाण्डेय, शशी पाण्डेय अपना विशेष सहयोग उपलब्ध करा रही हैं
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।