संसंतकबीरनगर ( नसीम अंसारी )

उत्तर प्रदेश बुनकर सभा ने 6 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर के प्रतिनिधि को सौंपा उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानो की तरह बुनकरो के उत्पाद को भी लाभ साथ सरकार द्वारा खरीदा जाये जिस के लिए प्रदेश से समस्त बुनकर बाहुल्य क्षेत्रो मे क्रय केंद्र खोला जाये जहाँ पर बुनकरो द्वारा तैयार कपड़े को खरीदा जाये लाकडाउन अवधि मे बुनकरो को प्रति पावरलूम के हिसाब से दो हजार आर्थिक सहायता दिया जाये बुनकरो को ब्याज रहित लोन दिया जाये बुनकरो पावरलूम बुनकरो की विद्युत फ्लैट रेट योजना 2006 के शाशनादेश को यथावत बहाल किया जाये पावरलूम बुनकर मजदूरो को श्रम बिभाग मे पंजीकृत कराकर अन्य मजदूरो की तरह इनको भी आर्थिक मदद दी जाये लाकडाउन अवधि का बिजली पानी तथा बच्चो की फीस माफ किया जाए।